रांची: रांची के रातू रोड में डांस झारखंड में चल रहे समर कैंप में 3 साल से 25 साल तक के बच्चे अनेक हुनर की ट्रेनिंग ले रहे हैं । डांस ,एक्टिंग, म्यूजिक ,योगा, किक बॉक्सिंग, कराटे ,सेल्फ डिफेंस जैसे अनेक हुनर की यहां ट्रेनिंग दी जा रही है।

बता दें कि गर्मी के मौसम में बच्चे आलस्य और कमजोर पड़ जाते हैं क्योंकि उनकी फिजिकल एक्टिविटी नहीं हो पाती है। इसलिए डांस झारखंड समिति ने इस कैंप को चलाने का निर्णय लिया। जिससे बच्चे आर्थिक और शारीरिक रूप से भी मजबूत रहेंगे और लोगों को भी बता सकते हैं। हमें व्यायाम योग और कला के क्षेत्र में आगे जाना चाहिए ।इसकी जानकारी समिति के संचालक श्री राम ने दी।





Add comment