Thndr News

त्योहारों में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराध गोष्ठी एवम सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

रांची: राँची पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रांची के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय स्थित, सभागार में अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अपराध गोष्टी में रांची के ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक /पु0नि0 एवं थाना/ओ0पी0, प्रभारी उपस्थित हुए । गोष्टी के प्रारंभ में ईद पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया जिसके लिए सभी को धन्यवाद दिया गया । साथ ही सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी/ ओ0पी0 प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण हेतु दिशा निर्देश दिया गया।

विगत माह में दिए गए निर्देशों की समीक्षा बारी- बारी सभी थाना प्रभारी से की गई। साथ ही आगामी माह के लिए अनुपालन हेतु निम्न निर्देश दिए गए:
पिछले 02 वर्षों में जेल से छूटे अपराधकर्मियों का सत्यापन, संपत्तिमूलक कांडों के उद्भेदन, जुआ/ शराब के अड्डेबाजी पर छापामारी, क्षेत्र में पैसों के आवागमन मे थाना स्तर से बल को प्रतिनियुक्त करना/ संवेदनशील चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित कराना/ C.C.T.N.S-IIF 2 FORM को समय पर अपलोड करने। अनुसंधान नियंत्रण में यू0डी0 कांडों, लंबित पोक्सो एक्ट के साथ वर्ष 2018 के कूल 82 कांड का समीक्षो उपरांत उसके निष्पादन हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया।


गोष्टी के उपरांत वैसे पुलिस पदाधिकारी जिन्होंने मार्च माह में विशेष कांडों के उद्भेदन में महत्वपूर्ण भुमिका निभाने वाले निम्नांकित पुलिस पदाधिकारी/पुलिसकर्मी 1. ख्रिस्टोफर केरकेट्टा, पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली, 2. अनिमेष नैथानी, पुलिस उपाधीक्षक खलारी, 3. पु०नि० महेंद्र करमाली थाना प्रभारी टाटीसिल्वे, 4. पु०अ०नि० विनय यादव थाना प्रभारी मांडर, 5. पु०अ०नि० ब्रजेश कुमार तत्कालीन थाना प्रभारी अनगड़ा, 6. पु०अ०नि० सुकुमार हेंब्रम थाना प्रभारी लापुंग, 7. पु०अ०नि० दीपक कुमार सिंह, थाना प्रभारी तमाड़ एवं 8. पु०अ०नि० आकाश दीप थाना प्रभारी सिल्ली को प्रशस्ति पत्र के साथ डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया।
तदनुसार टाटीसिलवे थाना कांड संख्या 28/33 के बादी सेवानिवृत्त रेंजर जिनके घर से अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा बेटी की शादी के लिए रखें 2000000 रुपए नगद एवं सोना चांदी के जेवरात लूट ली गई थी जिसे रांची पुलिस के तत्परता पूर्वक लूटे गए रुपए जेवरात के साथ कांड में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जिससे कांड के बाद बहुत ही प्रभावित हुए और उनके द्वारा आज अपराध गोष्टी में उपस्थित होकर कांड के उद्भेदन में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को पुष्प गुछ एवं शॉल उढाकर सम्मानित किया गया, जो रांची पुलिस के लिए गर्व की बात है।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.