पटना: बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन का बयालिसवां महाधिवेशन 6 और 7 मई को धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय महाधिवेशन में बिहार के अलावे अन्य राज्यों के साहित्यकार भी सम्मिलित हुए।
जहानाबाद से शब्दाक्षर जिलाध्यक्ष सावित्री सुमन के नेतृत्व में उपाध्यक्ष महेश कुमार मधुकर और अर्थ मंत्री नंदन मिश्र ने अपनी सहभागिता निभाई। सम्मेलन के अध्यक्ष डा० अनिल सुलभ और प्रधान मंत्री डा० शिववंश पांडे के समक्ष सावित्री सुमन ने अपनी सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में भी इन तीनों की शानदार प्रस्तुति पर सभी ने खूब तारीफ की ।
बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के सदस्य बनने पर शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ,राष्ट्रीय प्रवक्ता सह प्रसारण प्रभारी डा0 कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी सहित यहां की साहित्य मंत्री डॉ० अनुराधा सिन्हा, सचिव अशोक प्रियदर्शी और संगठन मंत्री संगीता कुमारी ने अपनी इन्हें शुभकामना दी।





Add comment