
रांची: सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची के विद्यालय प्रांगण में मातृ-दिवस का आयोजन किया गया।इस आयोजन में आए हुए सभी माताओं को विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा माथे पर तिलक लगाकर मातृदिवस पर आधारित ग्रीटिंग कार्ड एवम पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्री-प्राइमरी सेक्शन के बच्चों के द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित सभी माताओं के बीच म्यूजिकल चेयर रेस, संगीत, डांस आदि कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कर उन्हें विभिन्न प्रकार के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ट शिक्षिका हिमाद्रि मोहंती एवम उपप्राचार्या मंजू पाण्डे ने किया तथा मातृ दिवस की महता पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस मौके पर विद्यालय के प्री-प्राइमरी सेक्शन के बच्चे समेत सभी शिक्षक उपस्थित रहे।





Add comment