
जहानाबाद : इन दिनों जिलों से राज्य मुख्यालय पहुचे शिकायत डैश बोर्ड मॉडल की चर्चा खूब चल रही है। इसे यहां के जिला पदाधिकारी रिची पांडे द्वारा तैयार किया गया है। इस पहल के लिए इन्हें सिविल सेवा दिवस पर मुख्य मंत्री के कर कमलों प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
इसके माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने और जन शिकायतों के समाधान में काफी साहूलियत हो रही है।
इस सिस्टम से जिले में जनता दरबार, डाक, फोन और अन्य माध्यमों से मिलने वाली शिकायतों को प्रखंड के लिए तैयार अलग अलग समूहों में डाल दिया जाता है। भ्रमण के वक्त सभी शिकायतकर्ता को एक जगह बुलाकर उनका समाधान किया जाता है। जिला पाधिकारी को पुरस्कृत होने से यहां के लोग फूले न समा रहे हैं।
शब्दाक्षर जिला समिति अध्यक्ष सावित्री सुमन, उपाध्यक्ष महेश कुमार मधुकर, सचिव अशोक प्रियदर्शी, प्रचार मंत्री अनिला सिन्हा, संगठन मंत्री संगीता कुमारी, साहित्य मंत्री डा0 अनुराधा सिंगार अर्थ मंत्री नंदन मिश्र सहित सभी सदस्यों ने समाहर्ता को बधाई देते हुए मंगलमय भविष्य की कामना की है





Add comment