Thndr News

आरएसएस के जिला कार्यवाह डॉ सुनील कुमार महतो पहुंचे सिल्ली, कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

सिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिल्ली खंड की ओर से रविवार को राधिका मैदान परिसर में स्कूली बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों के  बीच कई प्रतियोगिता कराई गई।

इस दौरान बच्चों में राष्ट्रप्रेम एवं संगठन में शक्ति है ऐसी भावना भरने के उद्देश्य से कई खेल कराए गए। खेल में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों को प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार भी दिए गए। जिला कार्यवाह डॉ सुनील कुमार महतो ने बाल स्वयंसेवकों के बीच पुरस्कारों का वितरण किया। राधिका मैदान परिसर में संघ के स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान कई फलदार व छायादार वृक्ष भी लगाए।

जिला कार्यवाह डॉ सुनील कुमार महतो ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में स्वयंसेवकों के चरित्र निर्माण पर विशेष बल दिया जाता है। संघ की ओर से  स्वायमेवकों में देश प्रेम  की भावना जागृत करने के उद्देश्य से कई प्रकार के कार्यक्रम नियमित आयोजित किए जाते है। इससे पूर्व  संघ के अधिकारी ने सिल्ली एवम मुरी में स्वयंसेवकों के साथ बैठक किया।

इस मौके पर  खंड कार्यवाह विष्णु गिरि, व्यवस्था प्रमुख रत्नेश प्रसाद, चंदन लोहार, महेश विश्वकर्मा, कौशिक सरकार आदि मौजूद थे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.