
सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के समाधान केंद्र में रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र महतो की अध्यक्षता में एक अवश्यक बैठक की गई! इस बैठक मे सभी मंडलों अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद थे! बैठक में मोदी जी का 100 वां एपिसोड मन की बात कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श कर रूपरेखा तैयार किया गया!

कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद प्रसाद साहू ने किया! साहू ने बताया कि मोदी जी का 100 वां एपिसोड को लेकर 21 जगहों पर बूथ कमेटी बनाया गया है! तथा लोगों को मोदी जी के बात को सुनने के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराया गया है !

ताकि लोग उनकी बातों को सुनकर लाभान्वित हो सके! इस मौके पर शैलेंद्र बडाईक,श्याम सुंदर महतो, सायण त्रिपाठी, सृष्टिधर महतो, पंकज कुम्हार, उमेश महतो, शिवलाल महतो, सुधीर कुमार साहू, हरिहर महतो ,भरत महतो, राजेश राय, श्री राम महतो, समेत दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे!





Add comment