
सिल्ली : झारखंड स्टेट स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आज झारखंड बंद का आह्वान किया गया। बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा है।बंद कराने वाले छात्रों ने आज सुबह बुंडू चौक रांची पुलिया मेन रोड एवं टाटा रोड को जाम कर दिया। स्टूडेंट द्वारा टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया।
जाम की सूचना मिलते ही सिल्ली सी ओ पवन आशीष लकडा सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप मुरी ओपी प्रभारी बबलू सिंह दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंच कर जाम कर रहे छात्रों को समझाने का प्रयास किया गया। किंतु छात्र द्वारा जाम ना हटाने पर सभी छात्रों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर सिल्ली थाना लाया गया और जाम को हटाया गया। इस दौरान रोड के दोनों ओर लंबी गाड़ियों की कतार लग गई।
औटो बस ना चलने से लोगों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सिल्ली मुरी की सभी दुकानें लगभग बंद है जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
सिल्ली थाना प्रभारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि सभी छात्रों को सुरक्षित थाना पर रखा गया है ताकि क्षेत्र का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे सभी स्टूडेंट शाम को छोड़ दिया जाएगा।
पुलिस प्रशासन की तरफ से सभी चौक चौराहे पर फौज तैनात की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना घटे।
सिल्ली मुरी के सभी निजी स्कूल बंद है ताकि बच्चों को किसी तरह की परेशानी ना हो।





Add comment