Ranchi : मिलन पैलेस, क्लब रोड, रांची में आयोजित दावत ए इफ्तार पार्टी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों को रमजान के पाक माह की मुबारकबाद दी ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री समेत सभी आगंतुकों ने राज्य की उन्नति, आपसी भाईचारा, प्रेम -सद्भाव और अमन- चैन की दुआ की ।

दावत- ए -इफ्तार में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय, मंत्री आलमगीर आलम और बादल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक प्रदीप कुमार यादव , कुमार जय मंगल और शिल्पी नेहा तिर्की समेत कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और गणमान्य लोग मौजूद थे।





Add comment