सिल्ली -मंगलवार को सिल्ली गेडेवीर चौक पर मुख्य अतिथि जेएमएम के सिल्ली विधानसभा प्रभारी सह अनंगड़ा के मुखिया रामानंद बेदिया ने शहीद दिलीप कुमार वेदिया के स्टेचू पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
लोगों को संबोधित करते हुए रामानंद बेदिया ने कहा की शहीद दिलीप कुमार काफी कम उम्र में झारखंड पुलिस में रहकर ड्यूटी के दौरान नक्सली के बम धमाकों में शहीद हुए थे। उनकी यह कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी, वह हमेशा अमर रहेंगे और हमेशा याद किए जाएंगे।
सिल्ली डीएसपी क्रिस्टोफर क्रेकेटटा और थाना प्रभारी आकाशदीप ने भी माल्यार्पण कर श्रध्या सुमन अर्पित की।
शहीद दिलीप कुमार के पिता विजय कुमार, माता कुसमी देवी ,बहन मालती कुमारी उनके स्टेचू पर माल्यार्पण कर नमन किया। शहीद दिलीप कुमार बेदिया अमर रहे जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
उनके शहादत दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया । ।मंच पर रामानंद बेदिया ,हाकेदाग पंचायत के मुखिया हरि पद मांझी, पंचायत समिति नीति देवी, उप मुखिया दिनेश बेदिया एवं ग्रामीण मौजूद थे।





Add comment