सिल्ली: सिल्ली धर्मशाला में ब्यूटीशियन मेघा रॉय द्वारा ब्यूटीशियन टिप्स और ट्रेनिंग पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें रांची, टाटा, बोकारो, गुमला, चंद्रपुरा, पुरुलिया, झालदा, तुलिन, मुरी एवं सिल्ली के लगभग 55 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
सेमिनार में मेघा राॅय द्वारा डे मेकअप, पार्टी मेकअप, हेयर स्टाइल, लहंगा व साड़ी ड्रेपिंग एवं स्किन केयर प्रोडक्ट की बारीकी से जानकारी दी गई। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने मेघा द्वारा दिए गए जानकारी की सराहना की। मेघा रॉय ने बताया कि वह चाहती है कि क्षेत्र की युवती और महिलाएं भी कुछ नया सीखें और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करे।
वहीं उन्होंने कहा कि जल्द ही मेहंदी, ब्यूटीशियन एवं मेकअप की प्रशिक्षण के लिए क्लास की शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम के समापन में प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





Add comment