सिल्ली: सिल्ली स्टेडियम परिसर में शुक्रवार को सिल्ली आर्चरी सेंटर की तीरदाजों के लिए सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने छात्रावास की आधारशिला रखी।
छात्रावास की इमारत में 30 कमरे हैं, जिसमें लगभग 50 छात्र रह सकते है
विधायक सुदेश कुमार महतो ने संवेदक को गुणवत्ता कार्य के साथ समय सीमा पर करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर गूँज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, सुशील महतो बृजेश प्रसाद कोच प्रकाश राम,शिशिर महतो,मधुमिता कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।





Add comment