Thndr News

मैट्रिक परीक्षा के तुरन्त बाद स्कूल के सीलिंग का प्लास्टर बेंच पर टूटकर गिरा।

देवघर: पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतरर्गत खागा के राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय सरसा में बुधवार को बच्चों का चल रहे हिंदी विषय की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के बाद लगभग 2:00 बजे अपराहन में 20:19 में पूर्ण हुए भवन का सीलिंग का प्लास्टर टूटकर बेंच पर टूट कर गिरा। जहां पर कुछ देर पहले बच्चे मैट्रिक की परीक्षा दे रहे थे।

परीक्षा के उपरांत बच्चे 1:05 में बाहर निकल गए थे। पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि कुछ देर पहले यह लिंक टूटकर झड़ते तो बड़ी घटना घट सकती थी, विद्यालय के प्राधनाध्यापक ने विद्यालय से जुड़े कमियों को पहले ही साझा किया था परंतु कोई भी इस पर गोर नही किया ।

विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी का कहना है कि भविष्य में कभी भी इस तरह का घटना अगर घट जाए तो क्या होगा। जबकि भवन 2019 में ही बनकर तैयार हुआ है और 2023 में यह दशा देखने को मिल रहा है। शिक्षक का कहना है कि विद्यालय में सैकड़ों बच्चे पढ़ते हैं सैकड़ों बच्चों का भविष्य के साथ खिलवाड़ ना कर इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करने की जरूरत है। यदि परीक्षा अवधि में यह घटना घटता तो बड़ा हादसा हो सकता था, इस पर गंभीरता पूर्वक जांच का विषय है।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.