सिल्ली: सिल्ली कॉलेज सिल्ली में विज्ञान संकाय के द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। साथ ही
वैज्ञानिक सीवी रमन की जीवनी को छात्र-छात्राओं द्वारा मंच पर भाषण और नाटक के माध्यम से प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य प्रो मुकुंद महतो ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान के बिना कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता। देशभर में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस चंद्रशेखर वेंकट रमन की स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में की गई महत्वपूर्ण खोज की वजह से मनाया जाता है। इस खोज को रमन प्रभाव कहा जाता है। इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सी वी रमन ने 28 फरवरी सन 1928 को की थी।

कार्यक्रम से पूर्व कॉलेज प्राचार्य व अन्य ने भारतीय वैज्ञानिक सी वी रमन के चित्र पर फूलमाला देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इनके अलावा सभा को प्रो सुचित्रा महतो, प्रो के. सी. महतो, प्रो हेमलता महतो, प्रो कविता महतो,प्रो पूर्णिमा महतो , प्रो मंजुलता कुमारी, प्रो नकुल महतो, प्रो विश्वनाथ मुंडा, प्रो तिलक ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन गौतम कुमार एवं देव कुमार मांझी ने किया। एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो मंजुलता कुमारी द्वारा किया गया।





Add comment