रांची : आगामी 14 मार्च 2023 को रांची मोराबादी में आयोजित अनुसूचित जाति अधिकार मार्च को सफल बनाने के लिए कल 26 मार्च को डोरंडा उच्च न्यायालय स्थित अंबेडकर चौक से न्याय रथ रवाना होगा.

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा के केंद्र सचिव मुकेश नायक ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया है कि झारखंड प्रदेश में निवास करने वाले 60 लाख से ज्यादा आबादी वाले अनुसूचित जाति के सात केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जानबूझकर किए जा रहे विशन अन्याय के खिलाफ आगामी 14 मार्च 2023 को रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित विशाल अनुसूचित जाति अधिकार मार्च को सफल बनाने के लिए कल यानी 26 फरवरी 2023 को रांची हाई कोर्ट स्थित परम पूज्य बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष प्रातः11:00 बजे अनुसूचित जाति के पदाधिकारियों के द्वारा हरी झंडी दिखलाकर राज्य के पांचो प्रमंडलों में भ्रमण के लिए रवाना किया जाएगा.





Add comment