Thndr News

रांची के इस नटवरलाल ने 20 से अधिक लोगों को बनाया ठगी का शिकार।


रांची: अपर बाजार लालजी हिरजी रोड निवासी नितेश शर्मा को कल हिंदपीड़ी थाना और सुखदेव नगर थाना के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
नितेश शर्मा लगभग 20 से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बना कर अब तक करोड़ों रुपए का गबन कर चुका है।


हिंदपीडी निवासी चंद्रशेखर सिंह, सुखदेव नगर निवासी दिनेश वेदिया जैसे अन्य कई लोगों से उनकी कार को रेंट पर लेकर और उस कार को अन्य लोगों के पास गिरवी रख कर पैसे ले लेना उसकी फितरत में शामिल है।
नितेश शर्मा के जितने भी पहचान वाले हैं किसी को इसने नहीं छोड़ा।


इसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं,
हिन्दी प्राथमिकी संख्या 140/22
सुखदेवनगर थाना प्राथमिकी संख्या 369/22
और भी अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं।
नितेश शर्मा की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही लोगों को मिली, उसके ठगी के शिकार लोग थाने में जुटना शुरू हो गए।

अब देखना ये है कि भुक्त भोगी लोगों को उनके पैसे और गाड़ी कब मिलते हैं।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.