रांची: सेंट जेवियर्स स्कूल डोरंडा, रांची में नाटक और नृत्य के साथ रंगारंग कार्यक्रम अयोजित हुआ। इस कार्यक्रम सफल अयोजन में डांस झारखंड कमेटी का बड़ा योगदान रहा ।

इस प्रस्तुति के लिए सेंट जेवियर्स स्कूल के शिक्षक शिक्षकों ने कोरियोग्राफर राम सिंह जी को सम्मानित किया साथ हीं उन्हें धन्यवाद कहा। डांस झारखंड के संचालन श्री राम जी ने डोरंडा जेवियर्स के सभी ट्रस्टी को धन्यवाद कहा।

उन्होंने बताया कि मैंने अपनी जिंदगी में बहुत सारे स्कूलों में काम किया ,लेकिन सेंट जेवियर्स डोरंडा के सभी शिक्षक जितनी मेहनत करते किसी भी स्कूल को नहीं देखा। आशा करता हूं हमारी हर एक जिम्मेदारी कड़ी मेहनत और परिश्रम से सफलता की ओर ले जाए। साथ हीं उन्होंने कहा कि यह हमारा लगातार दूसरा सफलतापूर्ण प्रयास रहा ।

डांस झारखंड के संचालक ने नृत्य और नाटक में अच्छी प्रस्तुति देने वाले कलाकारों कुंदन ,अमन ,रोहन, नीतू ,पूजा , शाहिद, सुमित, पायल ,राकेश ,एवं टीम के सभी सदस्यों को धन्यवाद कहा।





Add comment