Thndr News

26वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने नष्ट की अवैध पोस्ता की खेती

रांची: रांची और खूंटी जिलों में तैनात 26वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ‘सी’और ‘डी’ समवाय ने 17 जनवरी को साइको और तमाड़ पुलिस के साथ 33 एकड़ अवैध पोस्ता की खेती को नष्ट कर दिया | सशस्त्र सीमा बल की विभिन्न समवायों और स्थानीय पुलिस पिछले कई दिनों से रांची और खूंटी जिलों के कई गांवों और आस पास के जंगल क्षेत्रोँ में संयुक्त अभियान द्वारा अवैध पोस्ता और गांजे के फसल को नष्ट करने का अभियान चलाया जा रहा हैं|

इसी कड़ी में गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार

सचिन कुमार, द्वितीय- कमान-अधिकारी के नेतृत्व में ‘सी’ समवाय बसुकोचा ने तमाड़ पुलिस के साथ मराबुरु जार्गो गाँव के कई स्थानों में संयुक्त अभियान चलाकर लगभग 17 एकड़ अवैध पोस्ता की खेती को नष्ट कर दिया|


इसी के साथ दिनेश कुमार, उप –कमांडेंट के नेतृत्व में ‘डी’ समवाय उलीहातू ने उप-निरीक्षक संजय कुमार साइको पुलिस के साथ पिरिहातु गाँव के विभिन्न जगहों पर संयुक्त अभियान चलाकर लगभग 16 एकड़ अवैध पोस्ता की खेती को नष्ट कर दिया|


दोनों समवायो ने कुल 33 एकड़ अवैध पोस्ता की फसल को नष्ट कर दिया एवं आगे आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार से संयुक्त अभियान चलाकर अवैध पोस्ता और गांजे की फसल को नष्ट किया जाएगा| मौके पर ‘सी’ और ‘डी’ समवाय के सहायक कमांडेंट भोला नाथ और सौमेन गोराई अपनी अपनी पार्टियों के साथ उपस्थित थे|

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.