
रांची: 24 से 27 दिसम्बर तक हजारीबाग के जिला स्कूल में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 23वें प्रांतीय अधिवेशन में नयी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। इसमें रांची जिले के हेसाग, हटिया के निवासी दुर्गेश यादव को विद्यार्थी परिषद झारखंड का प्रदेश मिडिया प्रभारी,सुचना एवं जनसंपर्क प्रमुख बनाया गया। रांची जिले से प्रदेश में अध्यक्ष सोमनाथ भगत, उपाध्यक्ष डॉ.चक्रधर प्रसाद महतो, आयाम प्रमुख नाथू गाड़ी, सह छात्रा प्रमुख दिशा दित्या, सह कार्यालय मंत्री शशीकांत कुमार, कोषाध्यक्ष दीप नारायण जसवाल, सह कोषाध्यक्ष शुभम पुरोहित, प्रादेशिक वि.वि. सहसंयोजक प्रणव गुप्ता मनोनीत हुए।

रांची विभाग से प्रदेश कार्यकारिणी खुशबू हेंब्रम, स्वाति चौधरी, रितेश सिंह, अमर सिंह, रांची ग्रामीण से हर्ष टंडन, शिव चौधरी, सोनी उरांव, सोनम कुमारी, खूंटी से सोनाली टूटी, शिल्पा कुमारी, आदर्श राज, कुलदीप महतो को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिला।

इस अधिवेशन में पूरे 24 जिला से राज्य भर के 1250 कार्यकताओं ने भाग लिया। अधिवेशन में उद्घाटनकर्ता के रूप में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा एवं भारतीय युवा आइकन, विख्यात विचारक और प्रखर वक्ता शरद विवेक सागर ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। अधिवेशन में राज्यों के शैक्षणिक सहित ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के बाद तीन प्रस्ताव पारित किया गया, जिनमें महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी जिले में एक महिला कॉलेज की स्थापना, सभी कॉलेजों में स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति एवं झारखंड के वर्तमान सामाजिक परिदृश्य को देखते हुए छात्राओं को शिक्षा,रोजगार का झांसा देकर ईसाई मिशनरियों द्वारा मतांतरण के कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांगें शामिल हैं। साथ ही, मतांतरण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई और इस संबंध में बने कानून को सख्ती से लागू करने की भी मांग सरकार से की गई।

रांची विभाग में प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलने पर बधाई देने वालों में योग शिक्षिका राफिया नाज, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के आचार्य विजय कुमार मिश्र, रेडियो खांची के आनंद ठाकुर, हाईकोर्ट के अधिवक्ता नर्मदेश्वर मिश्र, सागर यादव, मुक्ता नारायण, उत्तम यादव, बापनघोष, उमेश यादव एवं सोसल मीडिया व विभिन्न माध्यम से बधाइयां दी।





Add comment