
सिल्ली: गूँज महोत्सव एक कला संस्कृति मंच ही नहीं बल्कि सामुहिकता का परिचय देकर बहुउद्देशीय योजनाओं को धरातल पर स्थापित करने का एक मंच भी है, गूँज के माध्यम से अपनी संस्कृति को निखारने का प्रयास किया जाता है।

इस बार के गूँज विकास महोत्सव मे छऊ नृत्य एवं 1500 स्कूली छात्राओं का नृत्य दर्शकों का उमड़ा जनसैलाब एक रिकार्ड रहा।

इस कार्य को मूर्त रूप देने में अहम भूमिका निभाने वाले युवा विधायक आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आइये जानते हैं क्या कुछ खास रहा इस बार का गूंज विकास महोत्सव 2022
1. सिल्ली मे ओपन यूनिवर्सिटी का शुभारंभ।
2. सिल्ली के हाई स्कूलों में स्मार्ट क्लास की शुरुआत।
3. स्टूडेंट्स एक्सप्रेस बस सेवा का शुभारंभ।
4. उद्यम एक्सप्रेस का शुभारंभ।
5. 24×7 लाइब्रेरी का शुभारंभ।
6. आई आई टी,बैंकिंग,निट,आई टी, जे ई ई आदि के तैयारी के लिए कोचिंग सेंटर का शुभारंभ।
7.रेफरल अस्पताल मे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्वास्थ्य भवन का शुभारंभ।
8.आम आदमी स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ।
9. ए एन एम दीदीयों को स्कूटी का सौगात।
10. विकलांगों को कृत्रिम उपकरण प्रदान किया गया।
11.5 हजार छऊ कलाकारों के एक साथ नृत्य प्रस्तुति इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड मे दर्ज।





Add comment