
रांची- राजधानी रांची अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सहजानंद चौक के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने सुषमा बड़ाईक को गोली मारकर घायल कर दिया। सुषमा बराईक की हालत नाजुक बनी हुई है। सुषमा बड़ाईक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सुषमा बड़ाईक को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुषमा बड़ाईक को गोली लगने की वजह लंग्स डैमेज हो गया है जिसकी वजह से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सुषमा बड़ाईक को कुल 2 गोली लगी थी जिसमें एक गोली शरीर को छेद करते हुए पार कर गया हुआ है। वहीं एक गोली शरीर के भीतर फंस गया है। हालांकि डॉक्टरों ने फंसी हुई गोली को निकालने का प्रयास किया लेकिन गोली अब तक नहीं निकल पाया है। सुषमा बड़ाईक की हालात को देखते हुए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।





Add comment