
सिल्ली- सिल्ली कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त ग्रामीण जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो के आगमन पर सिल्ली में जोरदार स्वागत किया गया। सिल्ली कमेटी द्वारा मोटरसाइकिल रैली पार्टी ऑफिस से लेकर झारखंड मोड तक निकाली गई। इस रैली में डॉ राकेश किरण महतो जिंदाबाद के नारे लगाए गए
राकेश किरण महतो ने झारखंड मोड में निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण
किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र को मजबूत किया जाएगा । सक्रिया रूप से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि सिल्ली कांग्रेस का गढ़ रहा है। 2024 के चुनाव में पूरे देश में फिर से कांग्रेसी आ रही है और हम अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे हैं पदयात्रा में भी जनता की अच्छी सपोर्ट मिल रही है ।





Add comment