Thndr News

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर सम्मान समारोह  का आयोजन !!

रांची- झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मेहुल प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के 76वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर सम्मान समारोह  का आयोजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल,कांके रोड रांची में किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में अंजना कुमारी, तूलिका श्रीवास्तव, सोनाली शर्मा, शारदा चौधरी, संध्या कुमारी, पिंकी कुमारी, नैना श्रीवास्तव, पूजा तिवारी, रिमझिम बेरा, सोनल केशरी, मधुलिका, नम्रता, बिलकिश सबा रानी, गरिमा, मनिला, शालू रानी, सुष्मिता, प्रियंका पाठक, शीला देवी, ऋचा आर्या शामिल हैं।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेहुल प्रसाद ने कहा कि हिन्दू परंपरा यह कहती है कि कोई भी लड़की जब विवाह के बाद अपने पिता के घर से पति के घर आ जाती है तो वह उस घर की बहू हो जाती है और उसकी डोली जहां पहुंची थी, वहीं से उसकी अर्थी उठती है, लेकिन नकारात्मक राजनीति करने वाली भाजपा पार्टी के लोग इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है…क्योंकि बात इंदिरा गांधी की बहू और राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी की है. जिन्होनें एक भारतीय राजीव गांधी के साथ सात फेरे लिए थे. शायद किसी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में सबसे अधिक समय तक रहने की वजह से ऐसा हो…क्योंकि सोनिया जी कांग्रेस के 132 साल के इतिहास में अभी तक सबसे अधिक समय 19 साल तक कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष रही हैं. वह राजीव के जीवित रहते कई चुनाव प्रचारों में उनके साथ एक भारतीय बहू जैसी सौम्य छवि के साथ ही दिखीं और राजीव की हत्या के बाद भी साड़ी में भारतीय परंपरा का ही निर्वहन करती नज़र आईं.ये उनकी सादगी का सबसे बड़ा प्रतीक है। उनके साहस और धैर्य को झारखंड युवा कांग्रेस सलाम करती है। उनके त्याग और बलिदान को कभी भाजपा वाले धूमिल नही कर पाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष कृतिका त्रिपाठी, झारखंड युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन संजय कुमार, रांची महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जमील अख्तर, प्रशांत कुमार, रांची जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर वसीम अकरम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.