जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले में साहित्यिक , सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियाँ विकसित करने में शब्दाक्षर अपनी अहम भूमिका निभा रही है । प्रतिभाओं को प्रोत्साहन प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है। पटना पुस्तक मेला में ” साहित्य – तक ” के मंच पर विविन्न जिलों से आमंत्रित रचनाकारों ने भाग लिया ।
जहानाबाद जिले से शब्दाक्षर जिलाध्यक्ष सावित्री सुमन और जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार मधुकर ने अपनी सहभागिता निभायी। इनकी गजल और हास्य कविता पर सभी लोग वाह वाह कर उठे ।





Add comment