Thndr News

हजारीबाग में हुए सड़क हादसे में गिरिडीह के बगोदर के दो बाइक सवार की मौत‌, पहुंचे बगोदर विधायक भी !!

गिरिडीह- हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना के अरजरी और नरकरी के बीच हुए एक बड़े मालवाहक ट्रक के चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौत मौके पर हो गया। दोनो मृतक गिरिडीह के बगोदर थाना इलाके के लुकैया  गांव निवासी 27 वर्सिया जागेश्वर महतो और बगोदर के तिरला के सुरेश महतो थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद विष्णुगढ़ थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुटी, और सड़क जाम लगने से पहले दोनो के शव पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया। इस बीच जानकारी मिलने के बाद बगोदर विधायक विनोद सिंह भी घटनास्थल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों समेत बगोदर के उपप्रमुख हरेंद्र सिंह समेत पवन महतो, पूनम महतो, गंजेंदर महतो, संदीप जसवाल, मुखिया सरिता साहू समेत कई स्थानीय लोग भी पहुंचे।

जानकारी के अनुशार मृतक जागेश्वर और सुरेश महतो बाइक से जा रहे थे। तो मालवाहक वाहन ट्रक उसी रास्ते से गुजर रहा था, इसी दौरान सुरेश और जागेश्वर का बाइक ट्रक के चपेट में आ गया। जिसे दोनो की मौत मौके पर हो गई।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.