लोहरदगा – लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदकोपा गांव में चली गोली महिला के सर में मारी गई गोली जिसके बाद धारदार हथियार से भी किया गया हमला। महिला की गोली लगने से घटनास्थल पर ही हुई मौत। घटना के बाद परिजनों ने महिला को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच कर महिला को मृत घोषित किया। मृतक महिला की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदकोपा निवासी प्रमोद साहू की पत्नी उज्वला देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सेन्हा थाना पुलिस बल दल के साथ घटनास्थल पहुंच गोली का खोखा बरामद कर जांच में जुट गई। फिलहाल हत्या किस कारण से की गई इसकी खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों के अनुसार घटना सुबह 9:00 से 10:00 बजे की है और घटना के समय घर पर मृतक महिला अकेली थी और किसी ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। वहीं घटना के बाद पुलिस मृतक महिला के पति से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद काफी संख्या में शव के साथ सदर अस्पताल में भीड़ जुटने लगी जिसे देख मुख्यालय डीएसपी परमेश्वर प्रसाद पुलिस अधिकारियों के साथ सदर अस्पताल पहुंच घटना का जायजा ले रहे हैं साथ ही माहौल को शांत कराने में पुलिस जुटी हुई है।
You may also like
भारत है मातृ प्रधान भूमि इसलिए वन्दे मातरम् कहा जाता है।
“ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र में मना मातृत्व दिवस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र चौधरी बगान हरमू रोड राँची में “मदर्स डे”...
कांग्रेस ने मुसलमानों को धोखा दिया, अब देश का हर मुस्लिम मोदी जी के साथ – मौलाना सजिद रशीदी
राँची: देश में वक्फ संपत्तियों की स्थिति और मुस्लिम समुदाय के अधिकारों को लेकर जारी बहस के बीच, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद सजिद रशीदी ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को ऐतिहासिक बताते हुए कांग्रेस...
DAV महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली में नागरिक आपात स्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित:
सिल्ली– 8 मई 2025 को नागरिक आपात स्थितियों जैसे हवाई हमला, युद्ध या अन्य आपदाओं से बचाव और तत्परता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से DAV महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली में एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया...
Highlight option
Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.





Add comment