Thndr News

झारखंड में कोरोना का एक भी केस नहीं, कोरोना मुक्त घोषित!!

रांची- झारखंड में कोरोना का कहर थम गया. पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना का एकमात्र मरीज जो इस्ट सिंहभूम में था वह भी रिकवर हो गया. अब राज्य में कोरोना का एक भी केस नहीं है. हालांकि लोगों के स्वास्थ्य को लेकर विभाग अब भी अलर्ट है. वहीं टेस्टिंग भी लगातार की जा रही है. जिससे कि झारखंड में अब कोरोना का नया केस सामने न आए. इससे पहले देश में कई राज्यों को कोरोना मुक्त घोषित किया जा चुका है.
..
31 मार्च 2020 को मिला था पहला केस
झारखंड में कोरोना का पहला केस हिंदपीढ़ी में मिला था. मलेशिया की रहने वाली युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. इसके बाद से राज्य में टेस्टिंग तेज कर दी गई थी. वहीं आंशिक लॉकडाउन लगाया गया. इसके बाद कई महीने तक लॉकडाउन में लोग घरों में कैद हो गए. कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन में ढील दी गई. जब राज्य में केस घटे तो सरकार ने सभी पाबंदियों में छूट दे दी. आज झारखंड में कोरोना का एक भी केस नहीं है. जल्द ही झारखंड में कोरोना मुक्त राज्यों की सूची में शामिल हो जाएगा.
..
2,29,25,373 सैंपल किए गए टेस्ट
राज्य में अबतक कोरोना के 2,29,27,018 सैंपल कलेक्ट किए जा चुके है. जिसमें से 2,29,25,373 सैंपल टेस्ट किया गया है. 2,24,82,806 की रिपोर्ट निगेटिव आई है. जबकि 4,42,567 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 4,37,236 लोग कोरोना को मात दे चुके है. 5,331 ने अबतक जान गंवा दी है.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.