
रांची- 26वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 30 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन पिछले सप्ताह दिनांक 23/11/2022 से वाहिनी की विभिन्न समवायों में चलाया जा रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान हेतु एस.एस.बी. कंपनी तमाड़ व बासुकोचा में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 28.11. 2022 को 200 से भी ज्यादा गरीब और जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल, साड़ी व चप्पलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एस. डी. शेरखाने (कमांडेंट), 26वीं वाहिनी, विजेंद्र कुमार, (उप.कमांडेंट), सिद्धार्थ आर. (सहायक कमांडेंट), (निरीक्षक) मंटू कुमार, (निरीक्षक) मृत्युंजय कुमार, विभिन्न पंचायतों के मुखिया स्कूलों के प्रधानाचार्य, अध्यापक एवं गांव से आए हुए लाभार्थी मौजूद थे कार्यक्रम की शुरुआत लोकनृत्य से की गई।लोक नृत्य की प्रस्तुति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा दी गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय के हाथों से लाभार्थियों को कंबल साड़ी व चप्पल वितरित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एस. डी. शेरखाने (कमांडेंट) ने बताया की एस.एस.बी. इस क्षेत्र के ग्रामीणों के हर सुख दुख में उनके साथ खड़ी है, विकसित भारत बनाने के लिए हमें सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी नागरिक पीछे ना छूटे। इसी उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एस.एस.बी. 26वीं वाहिनी लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है जिससे क्षेत्र के युवा स्वरोजगार का सृजन कर सकें तथा विकसित भारत में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकें।
आगामी आने वाले कुछ दिनों में वाहिनी की अन्य समवायों में भी इसी प्रकार सामग्री वितरित की जाएगी एवं दूरदराज क्षेत्र में रहने वाले लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।





Add comment