
रांची- राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू में अपराधियों ने जमीन कारोबारी धवन राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधकर्मी मौके से फरार हो गए। वही स्थानीय लोगों की मदद से घायल धवन राम को इलाज़ के लिए रिम्स भेजा गया। जहां इलाज़ के दौरान घायल उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने धवन को सात गोली मारी थी। बता दे की धवन राम बरियातू के महाराणा सिंह गली के रहने वाले थे। घटना के समय वहां मौजूद भोला सिंह नाम के व्यक्ति को भी गोली लगी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।





Add comment