Thndr News

प्रगतिशील सम्मानित नाई मिलन समारोह का आयोजन !!

झारखंड प्रदेश स्तरीय से प्रगतिशील सम्मानित नाई मिलन समारोह का भव्य आयोजन हटिया चांदनी चौक एच.ई.सी रोड में हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक हटिया निवासी प्रिंस ठाकुर थे। कार्यक्रम का संचालन बेड़ों प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर को आयोजक प्रिंस ठाकुर के द्वारा माल्यार्पण करके किया गया। मंच का प्रथम संबोधन धुर्वा सेक्टर 1 निवासी मनोज ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में बाहर से आए हुए विशेष अतिथियों में रांची जिला के वार्ड संख्या 52 के पार्षद निरंजन कुमार जी, समाजसेवी धुर्वा निवासी अविनाश सिंह जी, हटिया निवासी समाज सेवी बबलू शुक्ला , समाज सेवी राम मनोज साहू , बाबू भैया ,अपर हटिया निवासी समाज सेवी सुरेश प्रसाद नाई समाज से विशेष अतिथियों में मुजफ्फरपुर से आये युवा नेता पवन ठाकुर , अखिलेश ठाकुर वैशाली जिला, नामकुम निवासी देवाशीष ठाकुर , मनोज ठाकुर , राकेश ठाकुर, खूंटी जिलाध्यक्ष धनेश्वर ठाकुर ,चतरा निवासी इन्द्र देव ठाकुर , हटिया निवासी कमल नयन ठाकुर, रामसेवक ठाकुर, सन्नी ठाकुर ,हरमू निवासी बिरेश ठाकुर , तुलसी ठाकुर ,सुमन ठाकुर ,सूरज शर्मा, धुर्वा निवासी उदय ठाकुर, ओमप्रकाश ठाकुर ,  दिलीप ठाकुर और बबलू ठाकुर साथ के साथ पूरे प्रदेश से आए नाई बंधु एवं समाज की काफी महिलाएं उपस्थित थी।

धुर्वा निवासी डांस दिवाने सिजन 3 के फाइनलिस्ट मास्टर अमन राज ठाकुर को मोमेंटम और मेडल पहनाकर आयोजक प्रिंस  ठाकुर के द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रिंस ठाकुर के द्वारा किया गया और मंच से उनके द्वारा घोषणा की गई कि अगला भव्य आयोजन 24 जनवरी 2023 को कर्पूरी जयंती के अवसर पर किया जायेगा एक नये जोश एवं उमंग के साथ मनाया जाएगा।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.