
राँची- राजधानी रांची के लालपुर वेजिटेबल मार्केट का उद्घाटन 15 नवंबर को सीएम हेमंत सोरेन करेंगे. इसके साथ दुकानदारों को चबूतरा आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. इसे देखते हुए रांची नगर निगम ने लालपुर-कोकर मार्ग के फुटपाथ दुकानदारों को निगम में आवेदन जमा करने का निर्देश दिया है. जारी आदेश में निगम ने शर्त भी रखी है कि आवेदन केवल वैसे दुकानदार ही कर सकते हैं, जिनके नाम वर्ष 2016 की फुटपाथ दुकानदारों की सूची में हैं. वर्ष 2016 के सर्वे में जिनके नाम सूची में नहीं हैं, वह निगम में आवेदन नहीं कर सकते हैं.





Add comment