डांस झारखंड समिति, कलाकारो को दे रहें हैं एक बेहतर प्लेटफार्म और प्लेसमेंट
Ranchi: मिस इंडिया चार्मिंग 2022 टूरिज्म का खिताब जीतकर झारखंड का नाम रोशन करने वाली झारखंड की बेटी अंकिता सिंह को डांस झारखंड की पूरी टीम तथा जेके ग्रुप ऑफ कंपनी के संचालक जितेंद्र सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के अध्यक्ष राजेश साहू ने कलाकारों को आशीर्वाद दिया और उन्हें उत्साह दिलाया साथ ही साथ जेके ग्रुप के संचालक जितेंद्र सिंह ने कहा घबराने की बात नहीं है देर है मगर अंधेर नहीं। बिटिया समाज के लिए एक अद्भुत इतिहास रच रही है और डांस झारखंड समिति एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां से बच्चों को उनको उनकी पहचान मिल रही है । बधाई और शुभकामनाएं छोटे भाई राम सिंह जी को देना चाहता हूं जो असंभव को संभव में बदल रहे हैं। एवं डांस झारखंड के संचालक ने कहा भारत का हर एक कलाकार अपने देश ,संसार, मां-बाप ,गुरु का नाम रोशन इसी तरह करते रहें हम उनके साथ खड़े हैं।।





Add comment