रांची: अशोक नगर रोड़ नम्बर 4 में राष्ट्रीय हिंदू संगठन के द्वारा एक सप्ताहिक बैठक रखी गई। कार्यक्रम की शुरुवात प्रतिज्ञा पत्र पढ़कर की गई तत्पश्चात
संगठन विस्तार के बारे में चर्चा की गई। उसके बाद बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान देने को कहा गया। इसके बाद प्रदेश कार्यालय का चयन के साथ सभी पदाधिकारियो एवं सदस्यों का का परिचय कराया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय हिंदू संगठन के झारखंड प्रदेश विस्तारक गोपाल शर्मा भारद्वाज की द्वारा संपन्न हुई । बैठक मे विशेष रूप से राष्ट्रीय हिंदू संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार युवा प्रकोष्ठ दक्षिण छोटानागपुर छोटा नागपुर प्रभारी अभिषेक भारद्वाज
रांची, महानगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गुमला, जिला अध्यक्ष विकास तिवारी, तथा विशेष आमंत्रित माननीय कमलेश सिंह अभिषेक मिश्रा महावीर सिंह निर्मल कुमार मीडिया प्रभारी दीपक कुमार जी के अलावा सैकड़ो हिंदू सैनिक उपस्थित थे।





Add comment