Thndr News

ABKMS FOUNDATION झारखंड ने सत्यभामा ग्रांड अपार्टमेंट,रांची में धूमधाम से किया चित्रगुप्त पूजा।

रांची: ABKMS FOUNDATION झारखंड द्वारा सत्यभामा ग्रांड अपार्टमेंट,रांची में चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सभा आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता हरिवंश भूषण प्रसाद सिन्हा, संगठन महामंत्री झारखंड ने किया।

ABKMS FOUNDATION की राष्ट्रीय संगठन महासचिव मिनी शिखा के मुख्य आतिथ्य में झारखंड प्रदेश इकाई द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुई।महिला फोरम की संगठन झारखंड महामंत्री संगीता श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हितेश वर्मा एवम् महिला फोरम की प्रदेश अध्यक्ष मंजुषा सहाय ने बताया की बहुत जल्द झारखंड में प्रदेश एवम् जिला स्तर पर वृहत सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है, जिससे प्रदेश का हर परिवार लाभान्वित होगा।

मिनी शिखा ने सभा को संबोधित करते हुए बताया की ABKMS FOUNDATION विश्व की नंबर 1 कायस्थ सामाजिक एवम् व्यवसायिक विकास संगठन है।कायस्थ समाज जो की एक सर्व शिक्षित समाज है कहीं न कही आर्थिक रूप से पिछड़ता जा रहा है। इसका मुख्य कारण है कि कायस्थ समाज सिर्फ नौकरी पेशा जीवकोपार्जन पर निर्भर रहता है।

आज की वैश्विक स्थिति को देखते हुए ABKMS FOUNDATION पांच मूल उद्देश्यों पर कार्यरत है।
प्रथम उद्देश्य है कि हर कायस्थ परिवार का अपना स्व निवास हो, द्वितीय उद्देश्य है कि हर कायस्थ परिवार एक व्यवसाय को अपनाए,तृतीय उद्देश्य है कि हर कायस्थ परिवार की एकत्र सालाना आय एक करोड़ हो, चतुर्थ उद्देश्य है कि हर कायस्थ परिवार कम से कम 2 एकड़ ज़मीन का स्वामित्व करें एवम् पंचम उद्देश्य है कि हर कायस्थ परिवार अपनी पुत्री को विवाह में उपहार स्वरूप एक व्यवसाय या व्यवसाय करने की जगह दे।
इन लक्ष्य की पूर्ति के लिए एवम् सम्पूर्ण सामाजिक उत्थान के लिए हमारी संस्था हमारे पांच कार्यक्रमों का संचालन कर रही है।

  1. उन्नत कायस्थ उन्नत भारत – सर्वांगीण व्यवसायिक उत्थान अभियान।
  2. स्वस्थ कायस्थ स्वस्थ भारत – राष्ट्रीय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान।
  3. शिक्षित कायस्थ शिक्षित भारत – वृहत सर्व शिक्षा अभियान।
  4. सुसंस्कृत कायस्थ सुसंस्कृत भारत – राष्ट्रव्यापी कला एवम् संस्कृति सृजन अभियान।
  5. खेलों कायस्थ खेलो – राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन अभियान।
    इन कार्यक्रमों के द्वारा हम समस्त समाज को एक वृहद पटल प्रदान करेंगे एवम् इस तरह सामाजिक एवम् राष्ट्र निर्माण में कायस्थ समाज एक अग्रणी भूमिका निभाए ये सुनिश्चित करेंगे।

संगठन के सभी सदस्यों एवम् पदाधिकारियों द्वारा पूजा अर्चना की गई। इस पूजन कार्यक्रम में सोनी सिन्हा,आरती वर्मा, नम्रता सिन्हा,नीलकमल, दीपक कुमार सिन्हा,स्नेह रंजन,निलेंद्र सिन्हा,अशोक कुमार सिन्हा,सुनील कुमार लाल,प्रीति सिन्हा,लिली सिन्हा, पल्लवी श्रीवास्तव,प्राची रंजन, कुमकुम एवम् राजीव श्रीवास्तव, डी सी सिन्हा, दुर्गा श्रीवास्तव,रंजू कुमारी, रश्मि कंचन सिन्हा,शशि रंजन प्रसाद, संजय कुमार सिन्हा,गौरव सिन्हा, अनिल सिन्हा , देवेश, श्रेयश ,देवेन्द्र आर्य, दिनेश कुमार सिन्हाजी,निरंजन वर्मा,नीलम सिन्हा,सपना सिन्हा,बबीता लाल,उमेश प्रसाद,कौशलेंद्र सिन्हा,अलंकृत,वीना सहाय, माया सिन्हा, यशवंत सिन्हा,रंजना एवम् संध्या वर्मा उपस्थित रहे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.