Thndr News

बीसीसीआई की सालाना बैठक, अध्यक्ष और आईसीसी चेयरमैन पद सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सालाना बैठक आज मुंबई में होगी। इस बैठक में बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष और आईसीसी चेयरमैन पद सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बीसीसीआई के पदाधिकारियों का चुनाव महज एक औपचारिकता है। 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रोजर बिन्नी का अध्यक्ष बनना तय है। वह निर्विरोध चुने जाएंगे।

राजीव शुक्ला का उपाध्यक्ष, जय शाह का सचिव, आशीष शेलार का कोषाध्यक्ष, देवाजीत सैकिया का संयुक्त सचिव और अरुण धूमल का आईपीएल चेयरमैन बनना तय है। बोर्ड के सदस्य सलाना बैठक में इस बात को लेकर चर्चा करेंगे कि क्या बीसीसीआई को आईसीसी चेयरमैन पद के लिए अपना उम्मीदवार पेश करना चाहिए या मौजूदा चेयरमैन ग्रेक बार्कले को ही एक और कार्यकाल के लिए समर्थन देना चाहिए।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.