
राँची: रांची के रिंग रोड मनातू में स्थित होने जा रही है ग्रीन जोन बैंक्वेट हॉल के उद्घाटन में रांची के जाने माने कलाकार तथा डांस झारखंड के संचालक श्री राम जी मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित हुए। उन्होंने इस उद्घाटन सामारोह में दीप प्रज्वलित कर संस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुवात किया। साथ हीं उन्होंने सभी बच्चों को आगे बढ़ने की कामना की।

डांस झारखंड के संचालक ने अपनी मां को कहा धन्यवाद।
ग्रीन जोन इवेंट्स बैंक्वेट की ओपनिंग की शुभारंभ में समिति ने राम जी की मां को सम्मानित किया । श्री राम जी ने कहा अगर मां नहीं होती तो मैं इस दुनिया में नहीं होता और न हीं किसी सम्मान के लायक हो पाता मेरी यह पूरी दुनिया मेरी मां को समर्पित है।

संचालक ने भी कहा कि मां बाप से बढ़कर दुनिया में कोई नहीं। मां-बाप की रक्षा करना ही हमारा कर्म है मैं धन्यवाद करता हूं और प्रणाम करता हूं अपने माता पिता को, और आशा करता हूं भारत का हर एक बच्चा अपने माता पिता के प्रति अच्छे कर्म करें और दुनिया में आगे बढ़ने की काम करें।

बता दें कि इस बैंक्वेट हॉल में हॉल ,एसी रूम, स्विमिंग पूल जैसे अनेक सुविधाओं का लाभ लोगों को मिल सकता है। एक तरह से यह बैंक्वेट हॉल रांची वासियों के लिए एक नया तोहफा है।

ग्रीन जोन बैंक्वेट हॉल के उद्घाटन संस्कृतिक कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर मिस इंडिया चारमीन यूनिवर्स 2001 दीपाली पांडे भी आमंत्रित हुई।





Add comment