
रांची: रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बिच चल रहे दुसरे एक दिवसीय रोमांचक मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। भारत के इस जीत का श्रेय शतक वीर श्रेयस अय्यर (113*) नाबाद तथा लोकल बॉय ईशान किशन (93) को जाता है।

निर्धारित 50 ओवर के मैच में पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाया। भारत ने 279 रन का पीछा करते हुए 45.4 ओवर में 3 विकेट गवांकर 282 रन बनाकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। रांची के दर्शकों ने इस शानदार पारी का पुरा लुप्त उठाया।

ईशान किशन को इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।





Add comment