देवघर: 2 अक्टूबर गाँधी जयंती के अवसर पर सारठ प्रखंड क्षेत्र के कोल्यरी चितरा के गांधी चौक स्थित महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सह पूर्व स्पीकर , शशांक शेखर भोक्ता के द्वारा माल्यार्पण किया।
शशांक शेखर भोक्ता ने कहा कि बापू के दिए गए आदर्शों को हम सभी को भूलना नहीं चाहिए, प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाई जाती है। आज पूरा देश राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी यानी महात्मा गांधी जी का 153वीं जयंती मना रहा है। उनका जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। शशांक शेखर भोक्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ कई राष्ट्रीय नेताओं के साथ स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने अहिंसा के मार्ग पर दुनिया भर में कई नागरिक अधिकार आंदोलनों को प्रेरित किया। देश की आजादी में उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। आज के दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
इस मौके पर ट्रेड यूनियन के पशुपति कोल , पूर्व जिला परिषद सदस्य छाया कोल,मानिक यादव, युगल राय, राजेश राय, बलदेव महतो, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अनिरुद्ध कुमार महतो सहित दर्जनों लोगों के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया साथ ही गाँधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत को अपनाने हेतु शपथ लिया ।





Add comment