रांची :मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में उठ रहे निम्न दबाव से राज्य में 5 अक्टूबर तक बारिश होती रहेगी. आने वाले हफ्ते में हर दिन एक से दो बार मध्यम दर्जे की बारिश होने का पूर्वानुमान है. सोमवार की सुबह से ही बदल छाए हुए हैं. कहीं-कहीं बारिश भी हुई. विभाग ने जानकारी दी है कि 5 अक्टूबर तक धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी. रविवार को राजधानी रांची में 13 एमएम बारिश रिकार्ड की गई. वहीं जमशेदपुर में सबसे कम 5 एमएम वर्षा हुई.
रांची में पूरे हफ्ते का मौसम पूर्वानुमान
27 सितंबर : बादल छाये रहेंगे. एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 31 °C व न्यूनतम तापमान 23 °C.
28 सितंबर : बादल छाये रहेंगे. एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 31°Cव न्यूनतम तापमान 23 °C.
29 सितंबर : बादल छाये रहेंगे. एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 31°C व न्यूनतम तापमान 23 °C.
30 सितंबर : बादल छाये रहेंगे. एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 31°C व न्यूनतम तापमान 23 °C.
01 अक्टूबर : आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है. अधिकतम तापमान 31°C व न्यूनतम तापमान 23 °C.
02 अक्टूबर : बादल छाये रहेंगे. एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 31°C व न्यूनतम तापमान 23°C.
03 अक्टूबर : बादल छाये रहेंगे. एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 31°C व न्यूनतम तापमान 23 °C.





Add comment