Thndr News

सरायकेला से स्क्रैप लदे ट्रक को लूटकर भाग रहे अपराधियों का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर

रांची:- सरायकेला जिले के आदित्यपुर से स्क्रैप लदे ट्रक को लूटकर भागने वाले अपराधियों का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया. जानकारी के मुताबिक बीते 11 सितंबर को आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित बीके स्टील से कोलकाता के लिए सरिया स्क्रैप से लदे ट्रक की लूट हुई थी. इस मामले में आदित्यपुर पुलिस की सूचना पर यूपी पुलिस ने विश्वजीत कुमार नाम के एक अपराधी का एनकाउंटर कर दिया है. वहीं बाकी अपराधी मौके से फरार हो गये.

बता दें कि बीते 11 सितंबर को गम्हरिया बीके स्टील से स्क्रैप सरिया लोड कर ट्रक कोलकाता के लिए निकला था. इसी बीच घात लगाये अपराधियों ने आदित्यपुर से ही ट्रक को हाईजैक कर लिया था. जिसके बाद मांडर थाना क्षेत्र में चालक केशव यादव की गला घोंटकर हत्या कर दी और ट्रक लेकर यूपी के लिए रवाना हो गये. आदित्यपुर पुलिस ने ट्रक की लोकेशन ट्रैक कर इसकी सूचना यूपी पुलिस को दी. जिसके बाद यूपी के गाजीपुर जिला अंतर्गत ताड़ीबारा हाईवे पर अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई. जिसमें विश्वजीत कुमार नामक आपराधी को गोली लगी है. वहीं पुलिस ने 16 लाख की स्क्रैप लदे ट्रक को भी बरामद कर लिया है.

फिलहाल पुलिस घायल अपराधी से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के आधार पर मनीष कुमार पांडेय निवासी ग्राम उतरौली थाना रेवतीपुर और दीपक निवासी कुतुबपुर थाना गहमर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.