Thndr News

गुजरात में आप के दफ्तर पर पुलिस का छापा,भाजपा पर भड़के केजरीवाल

गुजरात:गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल काफी सक्रिय हैं। गुजरात भाजपा का गढ़ कहा जाता है लेकिन यहां आप पार्टी सत्ता में आने के लिए पुरजोर तरीके से मेहनत कर रही है। गुजरात में आम आदमी पार्टी के नेता इसुदान गढ़वी ने ट्वीट कर कहा कि “केजरीवाल जी के अहमदाबाद पहुंचते ही आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद ऑफिस पर गुजरात पुलिस की रेड। दो घंटे तलाशी लेकर चले गए। कुछ नहीं मिला। बोले फिर आएंगे।”

केजरीवाल बोले- हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं।

जिसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि “गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। “आप” के पक्ष में गुजरात में आंधी चल रही है। दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला। हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.