जमशेदपुर जिले के पूर्वी सिंहभूम में आबकारी विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी हैl टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के छठना में छापेमारी कर दो लाख रुपये के विदेशी शराब बरामद किया है, साथ ही दो विक्रेता शेखर गोप और सुनील महतो को भी उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार किया हैlछापेमारी अभियान में कुछ खाली बोतलें भी बरामद हुई हैंl
अनुमान लगाया जा रहा है कि इनके द्वारा फीलिंग का भी कार्य किया जा रहा थाl हालांकि, इस मामले में उत्पाद विभाग जांच पड़ताल कर रही हैl उत्पाद विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि दो लाख रुपये मूल्यड के विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब बरामद किया गया हैं और दो विक्रेताओं को गिरफ्तार किया गया हैl फिलहाल इस मामलें पर कार्रवाई जारी रहेगीl





Add comment