Thndr News

एकतरफा प्यार में युवक ने युवती पर पेट्रोल डाल लगा दी आग।

दुमकाः एकतरफा प्यार में युवक ने युवती पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। इससे युवती गंभीर रूप से जल गई। वारदात के बाद आनन फानन में उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।, घटना नगर थाना क्षेत्र के जरुआडीह मोहल्ले की है. घटना की जानकारी पर लड़की की हत्या की कोशिश को लेकर कार्यपालक दंडाधिकारी चन्द्रजीत सिंह और एसडीपीओ नुर मुस्तफा ने हॉस्पिटल पहुंच कर पूछताछ की है. लड़की दुमका के एक व्यवसायी की बेटी है.

दुमका में व्यवसायी संजीव सिंह की बेटी अंकिता को पड़ोस में ही रहने वाला शाहरूख काफी समय से परेशान कर रहा था. अंकिता के घर वालों ने बताया कि उनकी बेटी 12 वीं कक्षा की छात्रा है. शाहरूख ने कहीं से अंकिता का नंबर हासिल कर लिया था. तभी से वह एकतरफा प्यार में अंकिता पर दोस्ती करने का दबाव डाल रहा था. आरोप है कि अंकिता जब राजी नहीं हुई और उसे झिड़का तो शाहरुख ने आपा खो दिया और धमकी दी कि अगर मेरा कहा नहीं मानोगी तो मैं तुम्हें मार डालूंगा.

अंकिता के परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह अंकिता घर में सोई हुई थी. इसी बीच शाहरूख उसके घर पहुंचा और खिड़की से उस पर पेट्रोल फेंक दिया और जब तक वह कुछ समझ पाती आरोपी ने माचिस जला कर उसको आग लगा दी. इधर मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (FJMCH)में भर्ती अंकिता के परिजनों से पूछताछ की है.

दुमका एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने बताया कि हम लोग इस मामले की जांच करने पहुंचे थे। मामला एकतरफा प्यार का है और शाहरूख ने अंकिता को जलाकर मारने का प्रयास किया है। इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इधर, बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.