रांची:रांची-टाटा राजमार्ग-33 सूर्य मंदिर के पास दिनांक 09 अगस्त 2022 को सड़क दुर्घटना में मृत स्कूली छात्राओं के आश्रितों को जिला प्रशासन की ओर से क्षति पूर्ति मुआवजा राशि अनुदान की स्वीकृति दी गई है। उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा ने तीन छात्राओं के आश्रितों को विशिष्ट स्थानीय आपदा सड़क दुर्घटना के तहत क्षतिपूर्ति मुआवजा अनुदान की स्वीकृति दी है। आश्रित को 1-1 लाख की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।
1. गोविंद उरांव (पुत्री- स्व. रीमा कुमारी)
2. श्री साधु उरांव (पुत्री- स्व. ज्योति कुमारी)
3. श्री शंभू उरांव (पुत्री- स्व. ज्योत्सना कुमारी) को मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रिया कुमारी, उम्र-14 वर्ष का इलाज रिम्स, रांची में चल रहा है।





Add comment