Thndr News

विद्यालय में व्यवहारिक ज्ञान के साथ-साथ नैतिक शिक्षा भी दी जाय ताकि बच्चों में सर्वांगीण विकास हो शिव नंदन पाठक

रांची:10 अगस्त 2022, डी ए वी शिक्षा दीप हेहल,मे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के संस्थापिका नीलम देवी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं के छात्राओं ने भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में ब्यूटी कुमारी प्रथम,अंशु तिर्की द्वितीय एवं अनन्या भाव्या तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य सफल छात्राओं को भी सांत्वना पुरस्कार भेंट किया गया।

इस अवसर पर छात्र क्लब ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,संरक्षक सतीश सिंह,विधालय के निदेशक शिवनंदन पाठक,कलावती स्कूल ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य विश्व दीपक पांडे,देशबंधु आई.टी.आई.कमड़े के प्राचार्य अविनाश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। मौक़े पर शिवनंदन पाठक ने कहा कि इस विद्यालय में व्यवहारिक ज्ञान के साथ-साथ नैतिक शिक्षा भी दी जाती है ताकि बच्चों में सर्वांगीण विकास हो। वही सतीश सिंह ने कहा बच्चों में विषयवार ज्ञान के साथ-साथ खेलकूद,व्यवहारिक ज्ञान से पढ़ाई के प्रति रूझान होती है। साथ ही झिझक भी दूर होती है।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उप प्राचार्य आनंद कुमार ने कहा अभी के माहौल में बच्चों में कलात्मक ज्ञान भी अति आवश्यक है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज कुमार,आरती कुमारी,मधुबाला कुमारी,रीतू देवी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.