देवघर:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा “आज माननीय प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति में देवघर एयरपोर्ट समेत अन्य योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हो रहा है।
लगभग एक दशक पहले देवघर एयरपोर्ट को लेकर देखा हुआ सपना आज चिरतार्थ हुआ है। इसके लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री जी को अनेक-अनेक धन्यवाद देता हूँ।”
उन्होंने कहा “किसी भवन को बनाने के लिए मजदूरों की नितांत आवश्यकता होती है। मगर भवन बनने के बाद मजदूरों को भुला दिया जाता है।
झारखण्ड भी देश को अग्रणी बनाने के लिए बरसों से अपना छाती फाड़ कर अनेक खनिज सम्पदाएँ उपलब्ध करा रहा है। उम्मीद है केंद्र सरकार का सहयोग मिलेगा तो झारखण्ड और आगे बढ़ेगा।”
उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा “किसी भी राज्य के विकास में मार्गों की अहम भूमिका होती है। चाहे वो सड़क मार्ग हो, हवाई मार्ग हो या फिर जल मार्ग। झारखण्ड के साहिबगंज में भी जल मार्ग शुरू करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी को हार्दिक धन्यवाद और आभार।”
उन्होंने कहा “वर्षों से झारखण्ड पिछड़ा राज्य रहा है। अब यह केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से आगे बढ़ रहा है।
केंद्र सरकार का सहयोग मिलेगा तो वादा है अगले पाँच साल में झारखण्ड को विकास और सामाजिक सुरक्षा के पैमाने में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दूंगा।





Add comment