Thndr News

अध्यक्ष एवं निर्वाची पदाधिकारी जिला परिषद उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन की देखरेख में चुनाव संपन्न

राँची:रांची में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हो गया। आज दिनांक 29 जून 2022 को अध्यक्ष एवं निर्वाची पदाधिकारी जिला परिषद सह उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन की देखरेख में जिला परिषद भवन में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया गया। इस दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अपर समाहर्ता नक्सल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

*जिला परिषद सदस्यों को दिलाई गई शपथ*
जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले रांची जिला के सभी निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को शपथ दिलाई गई। अध्यक्षत एवं निर्वाची पदाधिकारी जिला परिषद सह उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने सभी जिला परिषद सदस्यों को शपथ दिलाई।

*36 जिला परिषद सदस्यों ने किया वोट*
जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव हेतु सभी 36 जिला परिषद सदस्यों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया बैलेट पेपर के माध्यम से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न कराया गया।

अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार थे मैदान में
जिला परिषद अध्यक्ष के लिए 2 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। स्क्रूटनी के बाद अध्यक्ष एवं निर्वाची पदाधिकारी जिला परिषद सह उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने अंतिम रूप से हिंदिया टोप्पो और निर्मला भगत के नाम का ऐलान किया।

*निर्मला भगत बनीं जिला परिषद अध्यक्ष*

मतदान के बाद निर्मला भगत जिला परिषद अध्यक्ष घोषित की गई। निर्मला भगत को कुल 36 वोटों में 28 मत प्राप्त हुए जबकि हिंदिया टोप्पो को 4 मत मिले। 4 मतों को अस्वीकृत किया गया।

*उपाध्यक्ष पद के लिए थे 4 उम्मीदवार*
नामनिर्देशन और स्क्रूटनी के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई। अध्यक्ष एवं निर्वाची पदाधिकारी जिला परिषद सह उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने उपाध्यक्ष पद के लिए वीणा चौधरी, मनोज कुमार, प्रहलाद लोहरा और कमिश्नर लोहरा के नाम की घोषणा की।

वीणा चौधरी बनीं जिला परिषद उपाध्यक्ष
जिला परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान के बाद प्रहलाद लोहरा को 3, मनोज कुमार को 07 कमिश्नर लोहरा को 05 और वीना चौधरी को 20 मत प्राप्त हुए। कुल 36 मतों में एक मत को अस्वीकृत किया गया।

जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को दिलाई गई शपथ

अध्यक्ष एवं निर्वाची पदाधिकारी जिला परिषद सह उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने नवनिर्वाचित ज़िला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत एवं नवनिर्वाचित जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने विधि सम्मत निष्ठा पूर्वक कर्तव्य निर्वहन की शपथ ली।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.