Thndr News

बाइक सवार अपराधियों ने महिला को गोली मारकर तीन लाख लुटे, घायल रिम्स में भर्ती

रांची:: झारखंड के खूंटी जिले में आज बाइक सवार तीन अपराधियों ने महिला को गोली मारकर तीन लाख रुपये लूट लिए। अपराधियों के हमले में 25 वर्षीय प्रभा कुमारी घायल हो गई हैं। गोली महिला की कमर में लगी है। घायल अवस्था में प्रभा कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। इधर घायल बैंक मित्र प्रभा कुमारी के परिजनों ने बताया कि वह रुपये जमा करने के लिए अड़की प्रखंड़ मुख्यालय स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गई थी। इसी दौरान हमला हुआ। प्रभा कुमारी अड़की दुर्गा मंदिर के पास की रहने वाली है। बैंक के सामने से तीन अपराधियों ने रुपये की छिनतई का प्रयास किया। विरोध करने पर गोली मार दी। बताया जा रहा है कि तीनों अपराधी बाइक पर आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद अड़की बस्ती की ओर ही भाग गए। घटना की जानकारी मिलते के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर छापेमारी शुरू कर दी है।घटना के सूचना मिलने के बाद खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.