
रांची:: राजधानी रांची के हटिया स्टेशन के नजदीक स्थित एसबीआई एटीएम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। आग लगने की घटना की जानकारी लोगों ने हटिया जीआरपी को दी। जानकारी मिलने के बाद दमकल की टीम को बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया है। बताया जा रहा है कि एटीएम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। आगलगी की घटना के बाद यह जानकारी हासिल करने का प्रयास की जा रही है कि एटीएम में कितना पैसा मौजूद था। आपको बता दें कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बरियातू इलाके के एंथम अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर आग लगी थी। जिसकी वजह से लाखों रुपए की सामान जलकर राख हो गई थी। काफी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया था।





Add comment