
रांची:अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखण्ड प्रदेश राजद कार्यालय में बहुत ही उत्साह के साथ महिला दिवस मनाया गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला राजद अध्यक्ष श्रीमती पुर्णेंदु यादव ने किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि विश्व में महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के साथ साथ राजनैतिक, आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में सम्मान देने एवं उत्साहवर्धन के लिए पुरे विश्व स्तर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाई जाती है।
अपने संबोधन में राजद की महिला अध्यक्ष पुर्णेंदु यादव ने कहा कि महिलाओं को मुख्यधारा में शामिल करने के साथ उत्साहवर्धन करना समय की मांग है । एकजुटता के साथ अपनी महिला शक्ति को बढ़ाने की जरूरत है । लालु प्रसाद ने महिलाओं को सम्मानित करने के लिए पत्थर तोड़ने वाली महिला भगवतिया देवी को लोकसभा में भेजने का काम किया। जो ऐतिहासिक घटना है और महिलाओं के सम्मान के लिए मिसाल है । अपने संबोधन में प्रदेश प्रवक्ता। स्मिता लकड़ा ने कहा कि आज विश्व महिला दिवस के अवसर पर सभी महिला मित्रों को संकल्प लेने की जरूरत है कि महिलाओं को किचन के साथ साथ परिवार और उसके बाद सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक क्षेत्रों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना होगा । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के प्रदेश प्रवक्ता शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि राजद के सुप्रीमो श्री लालु प्रसाद जी गराबों के बीच सदियों से पिछडे महिलाओं को मुख्यधारा में लाने का काम किया । ऱाजद पहली पार्टी है जो संगठन में महिलाओं को प्राथमिकता देने का काम कर रही है! ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जुड़ कर अपनी शक्तियों को बढाना चाहिए, अभी सदस्यता अभियान चल रहा है इस अवसर का लाभ उठा कर ज्यादा संख्या में संगठन से जुड़ना चाहिए ।
कार्यक्रम को संबोधित करने वाले मुख्य वक्ताओं में रंजन यादव ,सुरेन्द्र प्रसाद, प्रियंका सिंह, कैसर जहां, गुलजार अंसारी कमलेश यादव ने भी संबोधित किया!**कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखण्ड प्रदेश राजद के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष पुर्णेंदु यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश प्रवक्ता शैलेन्द्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता स्मिता लकड़ा, सुरेन्द्र प्रसाद, कमलेश यादव, महासचिव सुनीता चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी अंजल किशोर सिंह, रामगढ़ जिला अध्यक्ष गुलजार अंसारी, महिला महानगर अध्यक्ष प्रियंका सिंह ,गायत्री देवी, उर्मिला सोरेंग, रांची जिला प्रवक्ता सुबोध पासवान, सहित सैकड़ों की संख्या में राजद के वरिष्ठ नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए।





Add comment